फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताबड़तोड़ चोरियां...खुलासा एक का भी नहीं

Wed, 08 Jun 2016 01:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर में ताबड़तोड़ चोरियां हो रही हैं, लेकिन पुलिस एक भी वारदात का खुलासा नहीं कर पा रही। पुलिस आश्वासन दे रही है मगर कार्रवाई सिफर है। छह जून को लोहियानगर ज्वैलर जतिन गोयल की कोठी से करीब पांच लाख के जेवर और कैश चोरी कर लिया गया था।
विज्ञापन


दो जून को विजयनगर में न्यू रघुनाथपुरी एक्सटेंशन में मकान का ताला तोड़कर चोर हजारों रुपये कीमत की ज्वैलरी ले गए थे। इस बाबत विजयनगर थाने में रूपेश कुमार तिवारी ने रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। 30 मई को बनवारी नगर में मनोज कुमार की मोबाइल शॉप से चोरों ने मोबाइल, चार्जर और पांच हजार रुपये चोरी किए थे।

28 मई को नेहरूनगर सेकेंड-ए में बैंक अधिकारी सुनील वर्मा के घर से चोरों ने दिनदहाडे़ लाखों रुपये कीमत की ज्वैलरी-कैश चोरी कर लिया था। इसके अलावा 23 मई को नेहरू नगर द्वितीय में चोरों ने किराएदार विष्णु दत्त के कमरों में रखी लाखों की ज्वैलरी और 32 हजार रुपये चोरी कर लिए थे।
विज्ञापन


23 मई को ही न्यू गांधीनगर में केमिकल कारोबारी प्रदीप मल्होत्रा के घर का दरवाजा तोड़कर चोर 50 हजार रुपये और साढे़ पांच लाख की ज्वैलरी ले गए थे। इनमें से किसी भी वारदात का पुलिस खुलासा नहीं कर सकी है। बंद पड़े मकान चोरों के निशाने पर हैं।

लोग छुट्टियां मनाने गए हुए हैं और पुलिस गश्त के नाम पर खानापूर्ति करती है, जिसका फायदा चोर उठा रहे हैं।  इस संबंध में एसपी सिटी सलमान ताज का कहना है कि जल्द ही चोरियों का खुलासा कर दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि एक गिरोह ट्रेस किया है, जो कारों में घूमकर कालोनियों की रेकी कर वारदात करता है। गैंग में चार-पांच लोग शामिल हैं।

20 लाख की ज्वैलरी ले गए थे चोर
शास्त्रीनगर में चोरों ने उद्यमी के मकान से 20 लाख रुपये के जेवर चोरी किए थे। मंगलवार को बैंकाक से वापस लौटे फैक्ट्री मालिक ने इस बाबत कविनगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।

उद्यमी महेंद्र कुमार के घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में एक चोरी तस्वीर कैद हुई है, एक चोर दीवार फांदकर अंदर गया है। गैंग के बाकी बदमाश बाहर कार में बैठकर उसका इंतजार कर रहे थे। करीब दस मिनट बाद चोर बाहर निकला और उसके हाथ में एक बैग था। इस बैग में ही ज्वैलरी रखे होने का अंदेशा है।

बता दें कि शास्त्रीनगर डी ब्लॉक निवासी महेंद्र कुमार 31 मई की रात परिवार के साथ विदेश गए थे। सोमवार शाम को पड़ोसियों ने उनके मकान के ताले टूटे देखे थे, जिससे चोरी होने का पता चला था।

लेकिन यह जानकारी नहीं हो सकी थी कि कितनी कीमत का सामान गया है। महेंद्र कुमार ने बताया कि 50 हजार रुपये और करीब 20 लाख के  जेवर चोरी किए गए हैं। चोरी किए गए जेवरों में भगवान की मूर्तियां भी हैं, जो चांदी की हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें