फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेड कांस्टेबल की पत्नी ने फंदे से लटककर जान दी

Wed, 20 Apr 2016 01:30 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
अपराध्‍ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बजरिया में हेड कांस्टेबल मनोज दीक्षित की पत्नी सीमा (45) ने फंदा लगाकर जान दे दी। सुसाइड की वजह डिप्रेशन माना जा रहा है। महिला का पति से विवाद चल रहा था। वह पति से अलग मायके में रहती थी।
विज्ञापन


बजरिया कीर्तन वाली गली में रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी नरोत्तम दास शर्मा रहते हैं। उन्होंने बेटी सीमा की शादी 20 साल पहले राजनगर निवासी मनोज दीक्षित से की थी। मनोज यूपी पुलिस में हेड कांस्टेबल है, बुलंदशहर में कार्यरत है।

दंपति के बेटा नहीं था, उन्होंने एक लड़के  को गोद लिया था। पति से सीमा का विवाद चल रहा था। वह लंबे समय से मायके में ही रह रही थीं। मंगलवार दोपहर को तीसरी मंजिल पर बने कमरे में सीमा ने चादर से फंदा बना पंखे पर लटककर जान दे दी।
विज्ञापन


परिजनों ने उन्हें आवाज लगाई, लेकिन जब उन्हें रिस्पांस नहीं मिला तो उसके कमरे में जाकर देखा तो शव फंदे पर लटकता मिला। कंट्रोल रूम में घटना की सूचना दी गई। पुलिस जांच में पता चला है कि शादीशुदा जीवन में हुए विवाद की वजह से सीमा डिप्रेशन में रहती थी।

अंदेशा है कि इसी वजह से उन्होंने सुसाइड किया है। एसएचओ कोतवाली धीरेंद्र सिंह का कहना है कि जांच की जा रही है।

सुसाइड नोट में पति पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

पुलिस सूत्रों ने बताया कि हेड कांस्टेबल की पत्नी सीमा ने सुसाइड से पहले एक नोट भी लिखा है। इसमें उसने पति द्वारा प्रताड़ित किए जाने की बात कही है। बेटे को पति की सैलरी का आधा हिस्सा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें