फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुद्वारा रोड पर फिर झगड़ा, एक घायल

Sat, 27 Aug 2016 01:24 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला मोदीनगर
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गुरुद्वारा रोड पर बृहस्पतिवार रात फिर मामूली विवाद के बाद दो पक्षों में झगड़ा हो गया। इसमें एक युवक घायल हो गया। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


आनन-फानन में एसडीएम और सीओ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों समुदाय के लोगों को शांत कराकर स्थिति को काबू में किया। दोनों पक्षों में से किसी ने भी पुलिस में तहरीर नहीं दी है।

बता दें कि बीते 17 अगस्त को भी गुरुद्वारा रोड पर दो समुदायों के बीच झगड़े के बाद पथराव हुआ था, जिसमें कई लोग घायल हुए थे। पुलिस ने तब 50 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। तब से वहां पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन


मोहल्ला किदवईनगर निवासी एक युवक बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे मुरादनगर से बाइक से घर लौट रहा था। गुरुद्वारा रोड पर दूसरे समुदाय के लोगों से किसी बात पर उसकी कहासुनी होने लगी, जो बाद में मारपीट में बदल गई।

झगड़े में युवक घायल हो गया। सूचना पर युवक के मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंच गए। यह देख वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने आला अफसरों को जानकारी दी। आनन-फानन में एसडीएम अतुल कुमार, सीओ देवेंद्र मिश्रा और कोतवाली प्रभारी बृजेश शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर मामला शांत करा दिया। एसडीएम ने कहा कि पुलिस की तरफ से मामला दर्ज कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें