पुलकित ने बताया कि उसे फार्मूला वन रेस में हिस्सा लेना था। उसके पास महंगी कार की जरूरत थी। महंगी कार खरीदने के लिए अपने जीजा की कार चोरी करने की योजना बनाई। उसने सबसे पहले अपने जीजा की इको स्पोर्ट कार चोरी की।
उसने कार चोरी करने से पहले उनके घर जाकर कार की चाबी की छाप ले ली। जिसके बाद कार की नकली चाबी बनाकर उसे चोरी कर लिया। उसके बाद पुलकित ने ही जीजा को पोलो कार खरीदवाई। फिर उसने पोलो की कार की भी नकली चाबी बनवाई। वह 26 अक्तूबर को जीजा के घर कैब से गया। वह घर में अंदर जाने की बजाए कार पार्किंग से चोरी कर फरार हो गया।
नंबर बदलकर कार से करता था अभ्यास
आरोपी ने कार चोरी करने के बाद उसकी नंबर प्लेट बदल दी। कार पर दिल्ली के नंबर की प्लेट लगाकर उसे चलाने लगा। वह रात में सड़कें खाली होने पर रेस का अभ्यास करता था। वह दोनों कारों को बेचने की फिराक में था। उसने वसुंधरा सेक्टर आठ के पास ही इको स्पोर्ट कार को छुपा रखा था। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर दोनों कारों को बरामद किया है।