फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेफ के फ्लैट का ताला तोड़कर चोरी

Sun, 22 May 2016 01:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 न्याय खंड-2 में शेफ के फ्लैट का ताला तोड़कर चोर शनिवार सुबह लाखों का माल उड़ा ले गए। चोर आसपास रहने वाले लोगों के फ्लैटों के दरवाजे बाहर से बंद कर गए।
विज्ञापन

   न्याय खंड-2 के फ्लैट संख्या 488 बी में जितेंद्र पत्नी रेखा के साथ रहते हैं। वह कौशांबी स्थित एक होटल में शेफ हैं और पत्नी रेखा एक अस्पताल में कार्यरत हैं।

शनिवार सुबह करीब 10 बजे दोनों अपने काम पर चले गए। करीब 11 बजे पड़ोसी युवक ने कॉल कर बताया कि  जितेंद्र के फ्लैट का लॉक टूटा है और अंदर सामान बिखरा है। जितेंद्र तुरंत घर लौटे। उन्होंने बताया कि बेडरूम की आलमारी तोड़कर चोर सोने का मंगलसूत्र, चेन, अंगूठी, पायल समेत करीब डेढ़ लाख की ज्वैलरी ले गए।
विज्ञापन


एसएचओ गोरखनाथ यादव ने बताया कि शिकायत लेकर चोरों की तलाश की जा रही है। वहीं, चोरों ने जितेंद्र के फ्लोर के अन्य फ्लैटों के दरवाजे बाहर से बंद कर दिए थे। जब एक पड़ोसी ने बाहर निकलने का प्रयास किया तो दरवाजा बाहर से बंद था।

इसके बाद चोरी का पता चला। एसएचओ ने बताया कि 10 बजे परिवार निकला और 11 बजे तक चोरी हो चुकी थी। चोरी में किसी जानकार का हाथ हो सकता है। उसे पता था कि 10 बजे के बाद घर खाली होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें