सपा के शहर विधानसभा महासचिव मुकेश शर्मा और चार-पांच अन्य लोगों पर आरोप है कि उन्होंने प्रताप विहार में टशनबाजी में दबंगों को बुलाकर पड़ोसी परिवार केसाथ मारपीट कराई। बुजुर्ग का सिर फोड़ दिया और उनके बेटे की टांग तोड़ दी। इस संबंध में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
एसओ सुरेंद्र यादव ने बताया कि मुकेश शर्मा, उनके भाई और चार-पांच अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। दोनों पक्षों में पड़ोसी होने के कारण कभी नाली तो कभी किसी और वजह से कहासुनी होती है, इस वजह से दोनों पक्षों में टशनबाजी चल रही है।
इन पर आरोप है कि इन्होंने पड़ोसी कंछीपाल के साथ मारपीट घायल कर दिया और उनके बेटे सुखबीर की टांग तोड़ दी। आरोप ये भी है कि कुछ हमलावर बाहर से बुलवाए गए थे। दूसरी तरफ, मुकेश शर्मा का कहना है कि दूसरे पक्ष ने उनके साथ गाली-गलौज की, उनकी कार तोड़ दी।
मुकेश शर्मा ने बताया कि मारपीट उन्होंने नहीं की है, मारपीट करने वाले तमाशबीन हैं, जिनसे सुखबीर ने अभद्रता की थी।