फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट में महिला ने पड़ोसी के घर में लगाई आग

Sun, 20 Mar 2016 09:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
पठानकोट में आग से जला घर का दरवाजा। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
मोहल्ला ईश्वर नगर में एक महिला ने पड़ोसी के घर पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा दी। आसपास के लोगों ने आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन


पीड़ित पड़ोसी की शिकायत पर थाना डिवीजन नंबर दो की पुलिस ने मामला दर्ज आरोपी महिला को हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना महिला का मेडिकल कराया जा रहा है।

मोहल्ला ईश्वर नगर निवासी सुशील कुमार ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि शनिवार की रात करीब साढ़े ग्यारह बजे मोहल्ले के लोगों ने शोर मचा कर उन्हें बताया कि उनके घर को किसी ने आग लगा दी है।
विज्ञापन


छत पर जाकर जब  देखा तो घर के मुख्य द्वार से आग की लपटें उठ रही थीं और मोहल्लावासी आग बुझाने में जुटे थे। इसी दौरान उन्होंने महिला रश्मि को तेल की कैन पकड़े दो युवकों के साथ घर के पास देखा। घर के बाहर खड़ी
मोटरसाइकिलों में आग लग जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। महिला के खिलाफ कार्रवाई के लिए लोगों ने प्रदर्शन किया।  

कांग्रेसी नेता योगेश ठाकुर व वार्ड पार्षद जुगल, मीना, शाम शर्मा, मीनाक्षी, निशान, अंकिता, मधू, सिम्मी, अश्विनी, निषिमा, रौशन लाल, अरूण कुमार, रवि कुमार, राकेश, काला, सोहन लाल, विक्रम, राहुल व अमित ने बताया कि महिला रश्मि इससे पहले भी लोगों को परेशान कर चुकी है।
विज्ञापन


महिला के सगे भाई विनय कुमार व उसकी पत्नी मोनिका ने बताया कि वह लोगों भी रश्मि की लड़ाई-झगड़ा करने की आदत से परेशान हैं। थाना डिवीजन नंबर दो के एएसआई हरप्रीत सिंह ने कहा कि पुलिस ने रश्मी के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। महिला को हिरासत में लेकर मेडिकल कराया जा रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें