फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पथराव-मारपीट में 50 पर एफआईआर, तनाव

Fri, 19 Aug 2016 01:34 AM IST
अमर उजाला, ब्यूरो /गाजियाबाद
विज्ञापन
रिपार्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गुरुद्वारा रोड स्थित किदवई नगर कालोनी के पास दो समुदायों में हुई मारपीट और पथराव की घटना में दोनों पक्षों के करीब 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ शांति भंग में रिपोर्ट दर्ज की गई है। कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। तनाव को देखते हुए बृहस्पतिवार को रक्षाबंधन पर पुलिस प्रशासनिक अधिकारी मोहल्ले में डेरा डाले रहे। फिलहाल गुरुद्वारा रोड पर तनावपूर्ण शांति है।
विज्ञापन


बुधवार देर शाम गुरुद्वारा रोड स्थित किदवईनगर कालोनी के पास दो समुदायों में मामूली विवाद को लेकर मारपीट और पथराव हुआ था। इसमें तीन लोग घायल हो गए थे। तनाव को देखते हुए रक्षाबंधन के दिन एसडीएम अतुल कुमार और कोतवाली प्रभारी बृहस्पतिवार को यहां डेरा डाले रहे।

उन्होंने बताया कि दोनों समुदाय के गणमान्य लोगों को बुलाकर शांति बनाए रखने की अपील की गई है। दोनों पक्षों के करीब पचास अज्ञात लोगों के खिलाफ शांति भंग में रिपोट दर्ज की गई है। पुलिस ने इस संबंध में कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है, लेकिन कोतवाली प्रभारी ने इससे इंकार किया है।
विज्ञापन


बता दें कि बुधवार देर शाम वाल्मीकि बस्ती निवासी रवि बाइक लेकर किदवई नगर कालोनी से गुजर रहा था। रास्ते मेें पैंठ लगने के कारण उसकी बाइक दूसरे समुदाय के एक युवक की ठेली से टकरा गई। इसी बात पर दो समुदाय के बीच मारपीट और पथराव        हुआ था। संघर्ष में तीन लोग घायल हो गए थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें