फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता ने डांटा तो किशोरी ने लगा लिया फंदा

Sat, 17 Dec 2016 10:53 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
फाइनेंसर सुसाइड - फोटो : bureau
विज्ञापन
   
विज्ञापन

खोड़ा स्थित वंदना एंकलेव में 15 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर जान दे दी। सुसाइड नोट में किशोरी ने आत्महत्या करने का कारण परिवार वालों की डांट बताया है।थाना खोड़ा एसएचओ जेपी चौबे ने बताया कि वंदना एंकलेव कालोनी में राम अवतार परिवार के साथ रहते हैं। वह नोएडा स्थित एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं।

15 वर्षीय बेटी चांदनी सातवीं क्लास की छात्रा थी। शुक्रवार को दंपति ऑफिस गए थे। दोनों ऑफिस से लौटे तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। उन्होंने काफी देर तक दरवाजा खटखटाया, लेकिन गेट नहीं खुला। इस दौरान आस पड़ोस के लोग इकठ्ठा हो गए। परिजनों ने पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा तो देखा किशोरी का शव फंदे से लटका हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की।एसएचओ ने बताया कि पिता छह महीने पहले ही बेटी को बिहार से लेकर आए थे। शव के पास से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें चांदनी ने कई बार लिखा है कि मम्मी, पापा मुझे माफ कर देना।

उसने सुसाइड नोट में यह भी लिखा है कि पिता उसे पागल कहते थे। सुसाइड नोट में उसने पिता के डांटने का जिक्र किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें