फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी नंबर प्लेट ने पकड़वाए वाहन चोर

Mon, 19 Dec 2016 12:56 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिहानी गेट पुलिस ने फर्जी नंबर प्लेट के जरिए वाहन चोर गैंग का पर्दाफाश किया है। चार आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके पास से चोरी का ऑटो और बाइक बरामद की है।
विज्ञापन

पकड़े गए वाहन चोरों में बिलाल और बाबू निवासी पसौंडा को संजय गीता चौक से दबोचा गया है।

इनसे चोरी की बाइक मिली है, जबकि साहिबाबाद निवासी मोहसिन और रिजवान को शहीद पार्क नंदग्राम से पकड़ा गया है, इनसे चोरी का ऑटो बरामद किया गया है। वाहन चोरों ने ऑटो पर फर्जी तरीके से दूसरे ऑटो की नंबर प्लेट लगाई हुई थी।

इत्तेफाक से जिस ऑटो की नंबर प्लेट लगी थी, वह फाइनेंस किया हुआ था और उसकी किस्त टूटी हुई थी। फाइनेंस कंपनी कर्मचारी उसे तलाश रहे थे। फाइनेंस कंपनी कर्मियों को यह ऑटो दिखा तो उन्होंने इसे रोक लिया।
विज्ञापन


छानबीन की तो पता चला कि यह वह ऑटो नहीं है, लिहाजा उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की तो खुलासा हुआ कि ऑटो चोरी किया हुआ है।

दूसरी तरफ, बरामद की गई बाइक पिछले दिनों दिल्ली से चोरी की गई थी। एसएचओ सिहानी गेट अवनीश दीक्षित ने बताया कि पुलिस गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है। यह
गैंग मास्टर चाभी से वाहन उड़ाता था और औने-पौने दामों पर बेच देता था।

रिवाल्वर के साथ एक गिरफ्तार
 विजय नगर पुलिस ने एनएच-24 से चेकिंग के दौरान देसी रिवाल्वर के साथ संदीप निवासी देहरा, अमरोहा को गिरफ्तार किया है। संदीप इन दिनों बिहारीपुरा विजय नगर में रह रहा था। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें