फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में चार परिवारों के आठ लोगों की मौत के बाद कालोनी में पसरा मातम

Sat, 01 Oct 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गंगा स्नान करके लौट रहे आठ लोगों की सड़क हादसे में मौत से अमर कालोनी में मातम पसर गाया। पूरी कालोनी में किसी घर में शुक्रवार को चूल्हा नहीं जला। मृतकों के घर कालोनी वालों का तांता लगा रहा। हर कोई परिवारों को सांत्वना देता दिखाई दिया। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


हादसे का शिकार हुए चारों परिवारों के लोग कालोनी में आसपास ही रहते हैं। सभी गढ़मुक्तेश्वर में अमावस्या के स्नान के लिए गए थे। शुक्रवार की सुबह जैसे ही हादसे की सूचना आई परिजनों में कोहराम मच गया।  आसपास के लोगों ने बताया कि चारों परिवारों में गहरी मित्रता थी। चारों परिवार कालोनी में होने वाले धर्म-कर्म के कामों में काफी हिस्सा लेते थे।

दो दिन पहले उन्होंने अमावस्या स्नान के लिए गढ़ गंगा जाने की योजना बनाई और स्नान के लिए गए। पूरी कालोनी दुख की घड़ी में हादसे का शिकार हुए लोगों को सांत्वना देती नजर आए।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें