फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृह क्लेश के कारण युवक ने किया सुसाइड

Sun, 02 Apr 2017 12:52 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
suside - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गाजियाबाद। नगर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक ने गृह क्लेश के कारण पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी है।  पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मृतक अमित (30) पुत्र विजय कुमार कल्लूपुरा स्थित चौधरी मार्केट के फर्स्ट फ्लोर पर रहता था। वह एक बैंड पार्टी में काम करता था।
विज्ञापन


अमित ने शुक्रवार देर रात करीब सवा दस बजे कमरे में पंखे पर रस्सी के फंदे से लटक कर जान दे दी। करीब साढ़े 10 बजे परिजनों ने अमित को कमरे में फंदे पर लटका देखा तो सन्न रह गए। वे उसे एमएमजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के मुताबिक, घर में कहासुनी के बाद अमित की पत्नी करीब दो महीने पहने दोनों बच्चों को लेकर मायके चली गई थी। अमित कई बार उसे लेने गया भी, लेकिन वह मायके से नहीं लौटी। इसी को लेकर अमित डिप्रेशन में था और इसी कारण उसने आत्महत्या की होगी।
विज्ञापन


वहीं सीओ फर्स्ट राजेश कुमार का कहना है कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें