फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीला पदार्थ सुंघाकर दोस्त के भाई ने किया रेप

Sat, 08 Oct 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
किया रेप - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
सेक्टर-4 निवासी युवती ने दोस्त के भाई पर नशीला पदार्थ सुंघाकर रेप का आरोप लगाया है। आरोप है कि रिपोर्ट दर्ज कराने पर आरोपी अब युवती को जान से मारने की धमकी दे रहा है। युवती ने पुलिस से आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की है।  वसुंधरा सेक्टर-4 निवासी युवती नोएडा की एक निजी कंपनी में नौकरी करती है।
विज्ञापन


युवती ने बताया कि पांच साल पहले पार्क में मॉर्निंग वॉक के दौरान उसकी दोस्ती सेक्टर-2 निवासी युवक से हुई थी। उसने दोस्त को अपने परिजनों से मिलवाया और दोनों परिवारों के बीच मिलना-जुलना बढ़ गया। युवती के मुताबिक करीब एक माह पहले दोस्त का भाई किशोर कोल्ड ड्रिंक लेकर उनके घर आया। इस दौरान परिवार के लोग बाहर गए थे।

आरोप है कि किशोर ने कोल्ड ड्रिंक नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया। इसके बाद उसने उसके साथ रेप किया। एसओ इंदिरापुरम शीलेश यादव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन


- शिकायत वापस नहीं ली तो जान से मार दूंगा
पीड़िता ने बताया कि पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की है। इसके चलते वह लगातार शिकायत वापस लेने के लिए दबाव बना रहा है। आरोप है कि बृहस्पतिवार को वह वसुंधरा में उसे मिला और धमकी दी कि अगर शिकायत वापस नहीं ली तो जान से मार देगा। एसओ ने बताया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बाथरूम में नहा रही महिला से जेठ ने की छेड़छाड़  
 थानाक्षेत्र की एक कालोनी में जेठ ने छोटे भाई की पत्नी से छेड़छाड़ और अश्लील हरकत की। विरोध करने पर आरोपी भाग गया। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी है।
तीन वर्ष पूर्व साहिबाबाद निवासी युवती की शादी थानाक्षेत्र की एक कालोनी निवासी युवक से हुई थी।

आरोप है कि ससुराल वाले दहेज में एक लाख रुपये और बाइक की मांग कर रहे थे। दहेज के लिए कई बार महिला से मारपीट भी हो चुकी है। आरोप है कि शुक्रवार सुबह महिला बाथरूम में नहा रही थी।

अचानक बाथरूम का दरवाजा खोलकर जेठ अंदर आ गया और छेड़छाड़ कर अश्लील हरकत शुरू कर दी। विरोध करने वह भाग गया। पीड़िता ने ससुराल पक्ष के तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। एसओ सुबोध सक्सेना का कहना है कि महिला की शिकायत पर जांच की जा रही है।

महिला को बेहोश कर अप्राकृतिक संबंध बनाने की कोशिश
 
 कृष्णा विहार कुटी में शुक्रवार सुबह पड़ोस में रहने वाले युवक ने महिला को नशीला पदार्थ सुंघा कर उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाने की कोशिश की। गली में रहने वाले हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता ने आरोपी को देखा और पकड़ कर उसकी पिटाई की। पुलिस को सूचना दी गई तो आरोपी लोगों की पकड़ से बच कर फरार हो गया। इसके बाद हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया।       

पीड़ित महिला कृष्णा विहार कुटी में परिवार के साथ किराए पर रहती है। आरोप है कि शुक्रवार सुबह घर में महिला अकेली थी। इस दौरान पड़ोस में रहने वाला युवक घर में घुस आया और महिला को नशीला पदार्थ सुंघा दिया और अप्राकृतिक संबंध बनाने की कोशिश की।

उसी मकान में रहने वाले हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता ने युवक को देखा तो शोर मचाया और उसे धर दबोचा। दल के कार्यकर्ताओं ने युवक की पिटाई की और पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस के पहुंचते ही आरोपी युवक भीड़ का फायदा उठा कर भाग गया।

एसओ साहिबाबाद सुरेंद्र यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद आरोपी युवक का परिवार भी कमरे से सामान लेकर फरार है।

70 वर्षीय वृद्धा के साथ रेप  
 
 बंथला गांव में 34 वर्षीय युवक पर 70 वर्षीय वृद्धा के साथ रेप का आरोप लगा है। युवक महिला के किराएदार का रिश्तेदार है। पीड़िता के बेटे की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। महिला को मेडिकल के लिए भेजा गया है।

बुधवार रात गांव निवासी वृद्धा घर में सोई थी। आरोप है कि इस दौरान किराएदार का भांजा सोनू (34) वहां पहुंचा गया। उसने उनके साथ रेप किया और अपने पैतृक गांव इंचौली रतनपुरी भाग गया। पीड़िता के बेटे ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

लोनी कोतवाली एसओ एपी सिंह ने बताया कि शुक्रवार दोपहर आरोपी के बंथला तिराहे से पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को आरोपी को जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें