फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉगी को मारा तो मालकिन ने की नाौकर की पिटाई

Wed, 27 Apr 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
पिटाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शिप्रा सन सिटी के सन टावर में नौकर ने पालतू डॉगी को मारा तो मालकिन ने उसकी पिटाई कर दी। यह घटना सोसायटी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मालकिन और नौकर को चौकी ले गई।
विज्ञापन


साथी की पिटाई से नाराज सोसायटी के अन्य नौकरों ने चौकी पर हंगामा किया। इसके बाद पुलिस ने दोनों को छोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि शिप्रा सन सिटी के सन टावर में कनावनी गांव निवासी अनिल एक फ्लैट में काम करता है। आरोप है कि सोमवार को मालकिन को उसकी सहेली ने बताया कि अनिल ने डॉगी को मारा है।

इससे गुस्साई मालकिन ने नौकर की डंडे से पिटाई कर दी। वह अनिल को अपनी सहेली के घर ले गई, जहां दोनों महिलाओं ने फिर से उसकी पिटाई की और मोबाइल छीनकर उसे भगा दिया। मंगलवार को अनिल मोबाइल और वेतन लेने दोबारा मालकिन के पास गया तो फिर मालकिन ने अनिल को पीट दिया।
विज्ञापन


चिल्लाने की आवाज सुनकर रेजिडेंट्स और उनके यहां काम करने वाले नौकर एकत्र हो गए। इसी बीच आरडब्ल्यूए की सूचना पर पहुंची पुलिस महिला और नौकर को चौकी ले गई। अनिल को छोड़ने और आरोपी महिला पर कार्रवाई की मांग को लेकर सोसायटी के अन्य नौकरों ने शिप्रा पुलिस चौकी पर हंगामा किया।

करीब एक घंटे तक वहां हंगामा चलता रहा। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया और दोनों को छोड़ दिया। इस दौरान बबली, रुखसाना, पार्वती, अमित, रेखा, पूर्णिमा, रेनू, सुनीता, रानी, अनीता, गीता, नैना, सन्नो, राधा, गायत्री, मुकेश, जयकली, ममता आदि मौजूद रहे।

थाना इंदिरापुरम एसएचओ गोरखनाथ यादव ने बताया कि जांच की जा रही है। महिला द्वारा नौकर को पीटने की घटना सोसायटी के कॉरिडोर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। आरडब्ल्यूए ने सीसीटीवी फुटेज पुलिस को दी है।

सन टावर के एक सुरक्षाकर्मी ने भी महिला पर 21 अप्रैल की रात ड्यूटी के दौरान बदतमीजी करने का आरोप लगाया था, जिसकी शिकायत उसने सोमवार को पुलिस चौकी में दी थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें