फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुत्ता जिंदा है... हत्या में तीन नामजद, थाने पर हंगामा

Mon, 10 Apr 2017 10:44 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
dog - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कुत्ते की हत्या के आरोप के बाद तीन पर रिपोर्ट दर्ज होने के बाद सेवा नगर कालोनी के लोग भड़क उठे। सोमवार शाम को बड़ी संख्या में थाना सिहानी गेट पहुंचे लोगों ने जमकर हंगामा काटा। उनका कहना था कि जब कुत्ता जिंदा है तो झूठी रिपोर्ट क्यों दर्ज की गई। प्रदर्शनकारियों ने रिपोर्ट दर्ज कराने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


एसपी सिटी ने लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया।सेवा नगर के तीन युवकों पर डॉगी की हत्या का आरोप लगा था। इस मामले में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें तीनों कथित तौर पर कुत्ते को पीट रहे थे।

इस संबंध में एनीमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ इंडिया के एक पदाधिकारी की ओर से सेवा नगर निवासी भीम शर्मा, पिंटू शर्मा और दिनेश शर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। सोमवार देर शाम तीनों आरोपी कालोनी के लोगों के साथ सिहानी गेट थाने पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन


आरोप था कि कालोनी के एक दबंग ने एनजीओ के साथ मिलकर उनके खिलाफ झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई है जबकि कुत्ता जिंदा है और कालोनी में ही ही घूम रहा है। हंगामे की सूचना पर एसपी सिटी सलमान ताज और सीओ सेकेंड मनीष मिश्र मौके पर पहुंचे और हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया।

उन्होंने लोगों की बात सुनी और कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। एसपी सिटी सलमान ताज ने बताया कि कुत्ता मरा है या जिंदा इसकी जांच नंदग्राम चौकी प्रभारी को सौंप दी है। जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।

दबंग के खिलाफ भड़की महिलाएं
सिहानी गेट थाने में हंगामा करने पहुंची महिलाओं ने आरोप लगाया कि कालोनी में रहने वाला दबंग जबरन लोगों को परेशान करता है। उसने ही रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि दबंग ने कालोनी में अतिक्रमण कर रखा है और सड़क पर भी कब्जा कर रैंप बना लिया है।
विज्ञापन


लोग उसका विरोध करते हैं तो वह झूठे आरोपों में उन्हें फंसाने की धमकी देता है। इसी के तहत उसने तीनों युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें