फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैश न करा दे बवाल, टेंशन में पुलिस-प्रशासन

Mon, 05 Dec 2016 08:53 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
शहर के विशेश्वरगंज के पास पैसा निकालने के लिए विजया बैंक के एटीएम पर लगी लाइन। - फोटो : file photo
विज्ञापन
नोटबंदी के बाद से ही कैश की समस्या से जूझ रहे लोगों के बीच अब गुस्से के स्वर फूटने लगे हैं। डीएम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी को निर्देशित किया है कि बैंक के बाहर जरा से हंगामे की सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस बल रवाना किया जाए। इसके साथ ही बैंकों के बाहर खुफिया विभाग को भी अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


8 नवंबर की आधी रात से ही नोटबंदी के आदेश के बाद से लोगों को बैंकों से नकदी नहीं मिल पा रही है। लोग घंटों लाइन में लगने को मजबूर हैं। एटीएम सेवा भी शहर में बुरी तरह से चरमराई हुई है। यही कारण है कि लोगों को अब इस व्यवस्था से खीझ होने लगी है।

डीएम निधि केसरवानी ने बताया कि लोगों के आक्रोश को देखते हुए ही बैंकों के बाहर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके साथ ही पुलिस के आलाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि बैंक के बाहर हंगामे संबंधी सूचना मिलते ही तत्काल उस पर एक्शन लिया जाए।
विज्ञापन


डीएम ने यह भी बताया कि कैश की कमी के बारे में शासन स्तर को भी सूचना दे दी गई है। सिफारिश की गई है कि रिजर्व बैंक से गाजियाबाद को उचित संख्या में करेंसी दिलवाने के प्रयास किए जाएं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें