फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईजी से की शिकायत, हिमांशी के बेटे को सौंपने की मांग

Thu, 14 Apr 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
Himanshi Kashyap
विज्ञापन
राज्यसभा सांसद नरेंद्र कश्यप की पुत्रवधू हिमांशी की मौत के प्रकरण में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर परिजनों ने नाराजगी जाहिर की है। डीआईजी मेरठ से शिकायत कर हिमांशी के बेटे को उन्हें सौंपने की मांग की है। शिकायत को दो दिन हो गए हैं, लेकिन अब तक परिजनों को कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन


हिमांशी के चाचा हरिओम कश्यप ने दावा किया कि उन्हें पता चला है कि वारदात के वक्त हिमांशी का बेटा मौलिक राज भी हिमांशी के साथ था। इस दौरान उसे चोट भी चोट लगी है, जिस वजह से उसे लेकर आरोपी पक्ष के लोग भाग गए हैं।

इस मामले में हिमांशी के ससुर सांसद नरेंद्र कश्यप, सास देवेंद्री और पति डॉ. सागर को पुलिस जेल भेज चुकी है, तीन अन्य नामजद आरोपी हिमांशी का देवर सिद्धार्थ, ननद शोभा और सरिता फरार हैं। ऐसे में मौलिक राज की परवरिश बुरे हाल में हो रही होगी।
विज्ञापन


इस वजह से उसे परेशानी हो सकती है। परिजनों ने मांग की है कि मौलिक का पता लगाया जाए और उसे उन्हें सौंपा जाए। बता दें कि छह अप्रैल को बदायूं निवासी हिमांशी की संजयनगर स्थित अपनी ससुराल में मौत हो गई थी। हिमांशी के चाचा ने ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज हत्या का आरोप लगाया है। जबकि ससुराल वालों का दावा है कि उसने सुसाइड किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें