फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहृत अर्जुन बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 14 Apr 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
Arrest - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तीन दिन से अपहृत चिनाई मिस्त्री ठेकेदार बत्तन के इकलौते बेटे अर्जुन (2) को मसूरी पुलिस ने रामकोला (कुशीनगर) से बुधवार को सकुशल बरामद कर लिया। नि:संतान होने के कारण आरोपी श्रमिक बैजनाथ ने अर्जुन का अपहरण किया था। आरोपी बैजनाथ को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


एसपी देहात राकेश पांडेय ने बताया कि बैजनाथ की शादी गोरखपुर में रहने वाली युवती से चार साल पहले हुई थी। आरोपी की पत्नी का तीन बार गर्भपात हो गया था। नि:संतान होने के कारण वह दुखी था। उसे कुछ लोगों ने बताया कि लगातार गर्भपात होने के कारण दोबारा गर्भवती होने पर पत्नी को जान का खतरा हो सकता है।

पुलिस का दावा है कि इस वजह से उसने अर्जुन के किडनैपिंग की साजिश रची। दो माह से वह चिनाई मिस्त्री बत्तन के साथ मकान बनाने का काम कर रहा था। उस दौरान अर्जुन उससे घुल मिल गया था। 11 अप्रैल को बैजनाथ मोबाइल सिम रिचार्ज कराने के लिए जा रहा था कि तभी अर्जुन भी उसके पीछे चला गया था।
विज्ञापन


अर्जुन को अकेला देख बैजनाथ ने उसे किडनैप कर लिया और ऑटो से गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पहुंचा। जहां से ट्रेन में बैठकर लखनऊ पहुंचा। अगले दिन लखनऊ से दूसरी ट्रेन में कुशीनगर चला गया, वहां से गांव जा रहा था कि रास्ते में पुलिस ने उसे बच्चे के साथ धर दबोचा। उधर, आरोपी का दावा है कि उसने किडनैपिंग नहीं कि बल्कि बच्चे को घुमाने के लिए कुशीनगर ले गया था।

ऐसे हुआ था अपहरण
मध्य प्रदेश में रहने वाले बत्तन यहां सौभाग्यपुरम में किराए पर पत्नी मनीषा और बेटे अर्जुन के साथ रहते हैं। गत सोमवार को बत्तन और मनीषा सौभाग्यपुरम में एक मकान के  प्रथम तल पर चिनाई का काम कर रहे थे। ग्राउंड फ्लोर पर उनका बेटा अर्जुन था, जिसे बैजनाथ अपने साथ ले गया था।

ठेकेदार को बेटा गायब मिला तो उसने खोजबीन की, एक व्यक्ति ने बताया कि अर्जुन को बैजनाथ ले जा रहा था। बैजनाथ को बत्तन ने फोन किया तो उसने स्वीकार किया कि अर्जुन उसके पास है, वह घुमाने  के लिए ले जा रहा है। इसके बाद मोबाइल स्विच्ड ऑफ कर लिया था। अर्जुन को लेकर बैजनाथ नहीं लौटा तो उसके खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।


बच्चे को खाना खिलाया, सर्विलांस से पकड़ में आया आरोपी ने रास्ते में अर्जुन को पूड़ी सब्जी, पराठे खिलाए। उसे पुलिस ने सर्विलांस के जरिए लोकेशन ट्रेस कर पकड़ा। जिस वक्त पुलिस ने उसे पकड़ा वह बच्चे को लेकर पैदल अपने गांव बसईया (कुशीनगर) जा रहा था। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें