फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27 दिन की साजिश के बाद हुई बैंक में करोड़ों की चोरी

Wed, 14 Jun 2017 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
विज्ञापन
चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मोदीनगर। पीएनबी की कपड़ा मिल शाखा में करोड़ों रुपये की चोरी की वारदात को 27 दिन की साजिश के बाद अंजाम दिया गया। पुलिस जांच में कई अहम जानकारियां सामने आने के बाद पुलिस अब बैंक की 27 दिन की सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है।
विज्ञापन


हालांकि घटना के तीन दिन बीतने के बाद भी पुलिस के हाथ कोई ठोस सुराग नहीं लगा है। बुधवार को पुलिस बैंक के पीछे बंद पड़ी टायर फैक्ट्री में चोरों का सुराग खंगालती दिखाई दी। पुलिस को बैंक में लॉकर लेने वालों पर भी शक है। वहीं, चौकी इंचार्ज निवाड़ी रोड सुखदेव यादव को इस मामले में लाइन हाजिर कर दिया गया है।  

सीओ सदर पवन कुमार ने बताया कि पुलिस टीम 27 दिन की फुटेज खंगालने के बाद कई अहम सुराग पुलिस के हाथ लगेंगे। मामले में तीन दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


शुरुआती जांच के बाद बैंक कर्मियों को भी क्लीन चिट नहीं दी गई है। घटना स्थल के निकट की कालोनियों में दो-चार दिन के भीतर किराए का मकान लेकर बसे लोगों को भी चिह्नित किया जा रहा है।

मोदी टायर फैक्ट्री में चोरी के कुछ आरोपी जमानत पर बाहर हैं। ऐसे में उनसे भी पूछताछ की जाएगी। लॉकर तोड़े गए हैं मगर इसके बावजूद कुछ चाभी बनाने वालों से भी पूछताछ की जा रही है। दावा है कि जल्द ही घटना के आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें