फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों से भिड़ा दंपति, एक को दबोचा

Sun, 26 Jun 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला मुरादनगर।
विज्ञापन
अपराध्‍ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
न्यू डिफेंस कालोनी के एक मकान में शुक्रवार देर रात तीन चोर घुस गए। आहट होने पर मकान मालिक की पत्नी की आंख खुल गई और उन्होंने शोर मचा दिया। इसके बाद मकान मालिक और उनकी पत्नी दोनों चोरों से भिड़ गए। घायल होने के बावजूद दोनों ने एक चोर का दबोच लिया जबकि दो चोर भाग निकले। बाद में पकड़े गए चोर की पब्लिक ने जमकर धुना।   
विज्ञापन

न्यू डिफेंस कालोनी में नरेंद्र सिंह परिवार समेत रहते हैं। शुक्रवार रात करीब ढाई बजे घर में आहट होने पर उनकी पत्नी सुरेंद्र कौर की आंख खुल गई। चोरों को देख सुरेंद्र कौर ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर नरेंद्र सिंह भी छत से नीचे आ गए।

इसके बाद दंपति चोरों से भिड़ गया। एक बदमाश ने लोहे की रॉड नरेंद्र सिंह के सिर में मारी। इससे वह घायल हो गए लेकिन उन्होंने एक चोर को नहीं छोड़ा। बाकी दो चोर भाग निकले। शोर सुनकर पड़ोसी भी आ गए और उन्होंने चोर को दबोचकर खूब धुना।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने चोर को हिरासत में लिया। एसओ मुरादनगर ने बताया कि पकड़ा गया चोर शब्बीर मसूरी का रहने वाला है। पब्लिक की धुनाई से वह घायल हो गया था। उसे गाजियाबाद स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि घायल नरेंद्र सिंह मुरादनगर के निजी अस्पताल में भर्ती हैं। चोरों ने इससे पहले कालोनी निवासी प्रीतपाल सिंह के मकान की जाली तोड़कर चोरी की कोशिश की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें