फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेकिंग के लिए रोकने पर छात्रों ने सिपाही को पीटा

Sun, 29 May 2016 01:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
मार पिटाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अवंतिका कालोनी में बाइक पर घूम रहे तीन छात्रों ने चेकिं ग के लिए रोकने पर सिपाही को ही पीट दिया। न केवल उसकी वर्दी फाड़ी बल्कि सर्विस पिस्टल भी लूटने की कोशिश की। सिपाही के दूसरे साथी ने कंट्रोल रूम में सूचना दी तो पुलिसकर्र्मियों ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


सिपाही अजय ने बताया कि उसकी रात्रि आठ बजे से सुबह आठ बजे तक ड्यूटी थी। वह लैपर्ड-57 पर सिपाही कृपाल सिंह के साथ अवंतिका चौकी क्षेत्र में गश्त कर रहा था। सवेरे करीब 5 बजे एक बाइक पर तीन युवक घूमते दिखाई दिए। वह संदिग्ध लगे, कई बार उन्होंने कालोनी में चक्कर लगाए।

अजय ने इन युवकों को चेकिंग के लिए रोका तो वह उससे ही भिड़ गए। उस समय सिपाही का दूसरा साथी कृपाल पास ही लघुशंका के लिए गया था। वापस आया तो देखा कि तीनों युवक सिपाही को पीट रहे हैं और उसकी पिस्टल छीनने का प्रयास कर रहे हैं। इस पर कृपाल ने कंट्रोल रूम को सूचना दे दी।
विज्ञापन


पुलिस ने तीनों को मौके पर ही धर दबोचा। एसएचओ कविनगर ने बताया कि आरोपी सचिन, सनी निवासीगण विवेकानंद नगर और अंकित निवासी दौलतपुरा हैं। सचिन बीकॉम छात्र है जबकि सनी और अंकित एमकॉम के छात्र हैं।

छात्रों ने बताया कि वह पार्टी से लौट रहे थे। आरोपियों का कहना है कि पिस्टल लूटने की कोशिश का आरोप झूठा है, चेकिंग के  दौरान सिपाही से नोकझाेंक हो गई थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें