फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक अधिकारी के घर लाखों की चोरी

Sun, 29 May 2016 01:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पॉश कालोनी नेहरूनगर सेकेंड-ए में बैंक अधिकारी के घर से चोरों ने शनिवार को दिनदहाडे़ लाखों रुपये कीमत के  जेवर और कै श चोरी कर लिया। चोर सर्विस लेन की तरफ से दरवाजा तोड़कर घर में घुसे थे। वारदात की सूचना कंट्रोल रूम में मिलने पर सिहानी गेट पुलिस ने मौका मुआयना किया।
विज्ञापन


नेहरूनगर सेकंड ए में डिप्टी एसपी योगेश पाठक के पड़ोस में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की दिल्ली स्थित शाखा में कार्यरत बैंक अधिकारी सुनील वर्मा का परिवार रहता है। उनकी पत्नी रेनू वर्मा नवयुग मार्केट स्थित स्टेट बैंक ऑफ पटियाला में कार्यरत हैं। घर में सुनील वर्मा, पत्नी, बेटी और मां के साथ रहते हैं।

परिवार के साथ वह सुबह 11 बजे दिल्ली घूमने गए थे। शाम साढे़ पांच बजे वह वापस लौटे तो घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। दो मंजिला मकान के छह कमरों में रखा कैश और लाखों रुपये के जेवर चोर चुरा ले गए थे। सुनील वर्मा ने वारदात की सूचना कंट्रोल रूम में दी। एसएचओ सिहानी गेट अवनीश गौतम ने बताया कि चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


फेरी वालों पर शक
बैंक अधिकारी ने बताया कि सुबह कालोनी में कुछ फेरी वाले घूम रहे थे। वह संदिग्ध लग रहे थे। अंदेशा है कि वारदात में उनका हाथ हो सकता है। घर में दो नौकरानी भी काम करती हैं, पुलिस उनसे भी पूछताछ करेगी।

शुक्र है बैंक में जमा था ज्यादातर कैश और जेवर
बैंक अधिकारी ने बताया कि वह ज्यादातर कैश और जेवर बैंक में जमा रखते हैं। शुक्र है कि इस वजह से चोर घर में रखा सामान ही ले जा पाए, बैंक में जमा कैश और जेवर बच गया।

चोरी के विरोध में आज होगा धरना
गोविंदपुरम स्थित पंचशील प्राइमरोज सोसायटी में डीजीएम के फ्लैट से की गई चोरी की वारदात का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है। पॉश सोसायटी में हुई इस चोरी में सोसायटी के लोगों में भय है।

रेजीडेंटस का कहना है कि बिल्डर ने सुरक्षा का वायदा किया था लेकिन पूरा नहीं किया। इसके विरोध में रविवार को सोसायटी में धरना दिया जाएगा। बिल्डर से सोसायटी में सुरक्षा के  लिहाज से सीसीटीवी और सिक्योरिटी गार्ड बढ़ाने की मांग करेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें