फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकर्स ने घर के गेट पर महिला से चेन लूटी

Tue, 26 Jul 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
अपराध्‍ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कर्पूरीपुरम में घर के गेट पर ही बाइकर्स ने अमिता से सोने से की चेन लूट ली। इस संबंध में कविनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। अमिता कर्पूरीपुरम ए-146 में रहती हैं। उनके पति राकेश श्रीवास्तव प्राइवेट कंपनी में जॉब करते हैं, जबकि देवर अतुल श्रीवास्तव जीडीए में सुपरवाइजर हैं।
विज्ञापन


वारदात रविवार रात करीब सवा नौ बजे की है। अमिता ने बताया कि वह रविवार बाजार से खरीदारी कर घर पहुंची और मेन गेट खोल ही रही थी, तभी मुंह पर रुमाल लपेटे एक बदमाश पीछे से आया और हाथ से उनका मुंह भींच लिया।

गर्दन पर झपट्टा मारकर उनकी करीब एक तोले सोने की चेन लूट ली और बाइक स्टार्ट कर साथी के साथ भाग गया। बाइक चला रहा बदमाश हेलमेट पहने थे। वह बाइक का नंबर नोट नहीं कर सकीं।
विज्ञापन


लूटी गई चेन उनकी शादी की निशानी थी, मायकेवालों ने दी थी। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। एसएचओ कविनगर ने बताया कि आरोपी बाइकर्स की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें