फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकी प्रभारी बनना है... तो चले आइये इंटरव्यू में

Thu, 06 Apr 2017 11:16 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
पु‌लिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुलिस की छवि सुधारने के लिए गाजियाबाद एसएसपी ने एक नई पहल शुरू की है। तय किया गया है कि इंटरव्यू पास करने वालों को ही अब चौकी का प्रभारी बनाया जाएगा। यूपी में अपने तरीके की यह अनोखी पहल है।
विज्ञापन


इसी के चलते बृहस्पतिवार को एसएसपी आवास पर हेड कांस्टेबल से प्रमोट हुए दरोगाओं को चौकी इंचार्ज बनाने से पहले उनकी इंटरव्यू प्रक्रिया पूरी की गई। दो एएसपी और दो सीओ की गठित टीम ने 17 दरोगाओं का इंटरव्यू लिया।

एसएसपी दीपक कुमार ने बताया कि चौकी प्रभारी बनाने से पहले दरोगाओं का माइंड जानने के लिए इस नई व्यवस्था को लागू किया जा रहा है। चौकी प्रभारी चूंकि एक महत्वपूर्ण पद है। ऐसे में चौकी प्रभारी को क्राइम रोकने के बारे में पता होगा तो जिले के क्राइम का ग्राफ कम होगा।
विज्ञापन


चौकी को काबिल दरोगा ही संभाले, इसके लिए ही इंटरव्यू सिस्टम को शुरू किया गया है। आने वाले दिनों सभी चौकियों पर इंचार्ज की पोस्टिंग इंटरव्यू के बाद ही की जाएगी।

एएसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि उन्होंने दरोगा से पूछा कि उन्हें कितना वर्क एक्सपीरियंस है, किस बेहतर कार्य के लिए अवार्ड मिला है और कितना पढ़े-लिखे हैं। उन्होंने बताया कि इंटरव्यू के पहले दिन उन दरोगाओं को मौका दिया गया, जो थानों पर तैनात हैं और चौकी इंचार्ज बनना चाहते हैं।
विज्ञापन


इसके लिए 25 दरोगाओं ने अपना नाम लिखवाया था, जिसमें केवल 17 दरोगाओं ने ही इंटरव्यू दिया है।
इंटरव्यू में पूछे गए ये सवाल
-------------------------
1. किस बैच में भर्ती हुए थे और कब-कब प्रमोट हुए।

2. कितने पढे़-लिखे हैं
3. कानून की कितनी धाराएं मालूम हैं और किस क्राइम में कौन सी धारा लगेगी।
4. दरोगाओं के लिए सबसे जरूरी धारा 27 के बारे में क्या जानते हैं।

5. कितना एक्सपीरियंस है और कैसे काम करेंगे, जब चौकी इंचार्ज बनेंगे
6. कहां-कहां पोस्टिंग रही है

7. कौन सा पदक मिला है और क्या कामयाबी रही है
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें