अर्थला निवासी विपिन निजी कंपनी की कैब चलाते हैं। शनिवार सुबह वह सोकर उठे तो मोबाइल पर तीन एसएमएस आए हुए थे।
उन्होंने एसएमएस खोले तो पता चला कि उनके कार्ड से 28 हजार रुपये की ऑनलाइन शॉपिंग की गई है। उन्होंने तुरंत अपना पर्स चेक किया तो एटीएम कार्ड उसके अंदर था। उन्होंने तुरंत कस्टमर केयर में कॉल कर एटीएम कार्ड ब्लॉक करवाया।
विज्ञापन
इसके बाद शनिवार सुबह थाना साहिबाबाद पहुंचकर ठगी की शिकायत दी। एसएचओ साहिबाबाद धीरेंद्र यादव ने बताया कि कार्ड क्लोन कर ठगी का मामला लग रहा है।