फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन प्रॉपर्टी कारोबारी भाइयों पर बरसाईं गोलियां, तीन घायल

Mon, 25 Apr 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
fired - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सेवानगर में आपसी रंजिश में तीन प्रॉपर्टी कारोबारी भाइयों पर बाइकर्स ने गोलियां बरसा दीं। दो कारोबारियों के सीने और कंधे में गोली लगी। 13-14 राउंड फायर किए। गोलियां खत्म होने पर घायलों के तीसरे भाई के सिर पर पिस्टल की बट से वार कर बदमाश भाग गए।
विज्ञापन


घायलों को यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चार लोगों के खिलाफ सिहानी गेट थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। घायल कारोबारी सोनू ने बताया कि आरोपी माइकल, कुलदीप, रोहित और रामलाल निवासी घूकना हैं। माइकल से उसकी दोस्ती थी। दो साल पहले कुलदीप ने माइकल का अपहरण कर लिया था।

उस वक्त सोनू ने पुलिस को सूचना देकर आरोपियों के कब्जे से माइकल को बचाया था। तब से कुलदीप उससे रंजिश रखता है। दो माह पहले माइकल को एक केस में समझौता करना था, इसके लिए उसने सोनू से एक लाख रुपये उधार लिए और उसे समझौते के लिए साथ चलने को कहा।
विज्ञापन


सोनू ने रुपये दे दिए, लेकिन साथ जाने से इंकार कर दिया, इस वजह से माइकल से उसकी कहासुनी हो गई। तब माइकल ने कुलदीप से दोस्ती कर ली और उससे रंजिश रखने लगा।

आरोप है कि सेवानगर में शिवमंदिर के पास शनिवार देर रात सोनू, सगे भाई पवन और चचेेरे भाई विपिन त्यागी के साथ खड़ा था। इस दौरान दो बाइक पर चाराें आरोपी आए। माइकल ने सोनू से गाली गलौज की। बचाव करने के लिए पवन आया तो कुलदीप ने गोली चला दी।

गोली पवन के मुंह पर लगी, वह घायल हो गया। इसके बाद अन्य आरोपियों ने भी तमंचे और पिस्टल से फायरिंग शुरू कर दी, एक गोली विपिन के  कंधे में लगी। जान बचाने के  लिए तीनों भागे तो गोलियां खत्म होने पर सोनू को चारों बदमाशों ने पिस्टल की बट से पीटा।

शोर सुनकर राहगीरों को एकजुट होता देख आरोपी भाग गए। एसएचओ सिहानी गेट अवनीश गौतम ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी पक्ष पर भी डेढ़ साल पहले जानलेवा हमला हुआ था। पुलिस इसे आपसी रंजिश का मामला मान रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें