फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा कारोबारियों ने खून से लिखा वित्त मंत्री को खत

Fri, 08 Apr 2016 11:46 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
ध्‍ारना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सराफा कारोबारियों का आंदोलन बृहस्पतिवार को 36 वें दिन भी जारी रहा। नाराज कारोबारियों ने खून से खत लिखकर वित्त मंत्री को भेजा है। कारोबारियों के दूसरे संगठन ने बाजार में आइसक्रीम बेचकर अपना विरोध जताया। संगठन ने मांगों के पूरा होने तक आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


सराफा कारोबारी अब केंद्र सरकार के खिलाफ खुलकर आ गए हैं। एक्साइज ड्यूटी लगाने और पैन कार्ड अनिवार्य करने के विरोध में मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार संगठन के अध्यक्ष अजय वर्मा के नेतृत्व में बाजार में आइसक्रीम बेचकर विरोध जताया।

इस दौरान लोगों को सरकार की विरोधी नीतियों की जानकारी भी लोगों को दी। इस दौरान बीजेपी छोड़ने का आह्वान भी किया गया। वहीं स्वर्णकार संघ ने खून से खत लिखकर वित्त मंत्री से मांगों को स्वीकारने का आग्रह किया।
विज्ञापन


सराफा एसोसिएशन के पदाधिकारी गौरव गर्ग ने बताया कि सरकार चाहे जितना उत्पीड़न कर लें, देश की एक भी दुकान का ताला नहीं खुलेगा। सरकार ने कारोबार बर्बाद करने को कमर कस ली है तो हम भी झुकने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें