फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से गायब छात्र का शव मसूरी झाल में मिला

Tue, 11 Oct 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली से तीन दिन से गायब बीए के छात्र का शव सोमवार को मसूरी झाल में मिलने से सनसनी फैल गई। रोमन में लिखा दो पेज का सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने गंभीर बीमारी के कारण दोस्त द्वारा आत्महत्या के लिए उकसाने का का जिक्र किया है। दूसरी तरफ, उसके परिजन अपहरण और लूट के बाद हत्या का अंदेशा जता रहे हैं।
विज्ञापन


मृतक विवेक उर्फ विक्की (24) निवासी दिल्ली पुराना सीलमपुर था। वह बीए सेकेंड ईयर का छात्र था और पार्ट टाइम मोबाइल शॉप चलाता था। उसके पिता जगदीश कुमार एमटीएनएल में कार्यरत हैं।

विवेक के बड़े भाई विकास ने बताया कि सात अक्तूबर की रात करीब 10 बजे विक्की के एक दोस्त का फोन मां बाला के पास आया कि विक्की एक दूसरे दोस्त के साथ जागरण में गांधीनगर जा रहा है। जब वह अगले दिन तक घर नहीं पहुंचा तो उसके मोबाइल पर फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई।
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने उसकी तलाश की, नहीं मिलने पर 8 अक्तूबर को दिल्ली गांधीनगर थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई।पुलिस ने उसका मोबाइल सर्विलांस पर लगाया, तो पता चला कि उसकी लोकेशन सैंतली की आ रही है, जहां उसके मामा मुकेश रहते हैं।

मुकेश से बात की गई तो पता चला कि सात अक्तूबर को रात में अपने एक दोस्त के साथ विक्की आया था, लेकिन अगले दिन तड़के चार बजे वह चला गया था। इसके बाद परिजनों ने विक्की के उस दोस्त से पूछताछ की जो उसके साथ सैंतली गया था।

उसने परिजनों को रोमन में लिखा दो पेज का सुसाइड नोट देते हुए बताया कि यह विक्की ने उसे दिया था कि उसके एक अन्य दोस्त को दे देना। हालांकि उसने उसे बहुत समझाया, मगर वह नहीं माना। इसके बाद वह नाराज होकर वहां से चला आया था। उसने सुसाइड कैसे किया, उसे नहीं पता।


तब परिजन मुरादनगर नहर पर आए और उसे तलाशते हुए मसूरी झाल पर पहुंचे, जहां सोमवार को रेग्युलेटर में फंसा विक्की का शव मिला। उसके चेहरे पर चोटों के निशान हैं, उसका मोबाइल, लैपटॉप, सोने की चेन और स्कूटी गायब है। उन्होंने अपहरण, लूट के बाद उसकी हत्या कर नहर में फेंकने की आशंका जताई है। विकास ने बताया कि वह जल्द ही दिल्ली गांधीनगर थाने में तहरीर देंगे। दूसरी तरफ, मुरादनगर और मसूरी एसओ का कहना है कि मामला दिल्ला का है। वह पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
---
सुसाइड नोट में लिखा-दोस्त तू बदल गया
सुसाइड नोट में विक्की ने अपने एक दोस्त को संबोधित करते हुए लिखा है कि पहले वह उसका जिगरी दोस्त था, मगर जब से उसे यह पता चला कि उसे गंभीर बीमारी हो गई है, तब से उसने उससे दूरी बना ली। लिखा है कि तू बोलता था कि अगर यह बीमारी मुझे हो जाती तो मैं रेल के आगे कटकर या फंदा लगाकर आत्महत्या कर लेता।
विज्ञापन


आज मैं तेरी इच्छा पूरी कर रहा हूं। इसके अलावा लिखा है कि मैंने तुझे 40 हजार रुपये दिए थे, मगर आज तक नहीं मांगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें