फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदद के बहाने बदमाशों ने बाइक-मोबाइल लूटे

Sun, 19 Jun 2016 01:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
लूट का छवि‌चित्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बदमाशों ने घायल दंपति को मदद के बहाने लूट लिया। घर पहुंचाने के बहाने घायलों को लेकर चले बदमाशों ने युवक को रास्ते में ही खेतों में फेंक दिया, जबकि महिला को घर तक छोड़ने गए। कांवड़ मार्ग पर बदमाश घायल दंपति की बाइक और मोबाइल लूटकर ले गए। पुलिस ने लूट की घटना को चोरी में दर्ज किया है।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव खिंदोडा निवासी देवेंद्र प्रजापति शुक्रवार रात करीब आठ बजे पत्नी रीटा के साथ बाइक से गाजियाबाद से घर लौट रहा था। प्रजापति के मुताबिक निवाड़ी और पैंगा के बीच कांवड़ मार्ग पर सामने से आ रहे एक वाहन की लाइट पड़ने से बाइक अनियंत्रित होकर गंगनहर  की दीवार से टकरा गई जिससे वह और रीटा गिरकर घायल हो गए।

कुछ देर बाद सामने से आ रही एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने उनको पड़े देख कर मदद का भरोसा दिया। नाम पता पूछा और फोन करने के बहाने देवेंद्र का मोबाइल ले लिया। युवक उनको घर छोड़ने के बहाने लेकर चल दिए।
विज्ञापन


एक बदमाश ने देवेंद्र की बाइक पर उसकी पत्नी को बैठाया और दो बदमाशों ने अपने साथ देवेंद्र को। कुछ आगे चलकर बदमाशों ने देवेंद्र को बाइक से धक्का देकर खेत में फेंक दिया और भाग गए। दूसरे बदमाश ने उसकी पत्नी को घर छोड़ा और बाइक लेकर चला गया।

घायल देवेंद्र जैसे-तैसे अपने घर पहुंचा। देवेंद्र की शिकायत पर पुलिस ने बदमाशों की तलाश की तो बदमाशों की बाइक घटना स्थल से कुछ दूरी पड़ी मिली। पुलिस ने लूट की घटना को चोरी में दर्ज किया है। वहीं भाकियू भानू के मेरठ मंडल के अध्यक्ष सतेंद्र त्यागी ने पीड़ित की लूट की रिपोर्ट चोरी में दर्ज करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें