फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीबीए छात्रा रहस्यमय हालात में गायब

Fri, 25 Mar 2016 08:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
Missing
विज्ञापन
शास्त्रीनगर से बीबीए छात्रा ज्योति कुमारी (19) रहस्यमय हालात में गायब है। वह मां से फोन पर  यह कहकर गई है कि 25 दिन बाद वापस लौटेगी, इसके बाद से मोबाइल बंद है। छात्रा के भाई मनीष ने कविनगर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है।
विज्ञापन



मनीष ने बताया कि वह झारखंड के दुमका का है। उसके पिता राम प्रवेश दास झारखंड में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में मैनेजर हैं। वह हाईटेक कॉलेज से बीटेक फाइनल का छात्र है। उसकी बहन ज्योति शास्त्रीनगर स्थित एक गर्ल्स हॉस्टल में रहती थी। रॉयल कॉलेज से बीबीए कर रही है। 21 मार्च को वह दोनों झारखंड जाने वाले थे।

इससे पहले ज्योति गायब हो गई। वह हॉस्टल से यह कहकर निकली थी कि भाई मनीष से मिलने के लिए जा रही है। मनीष ने बताया कि 21 मार्च को दोपहर 12 बजे ज्योति ने मां के पास फोन कर कहा था कि वह बुलंदशहर में है और करीब 25 दिन बाद वापस लौटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल की आखिरी लोकेशन हरिद्वार आई है। एसएचओ अशोक सिसौदिया का कहना है कि जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें