फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

Thu, 20 Apr 2017 11:43 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
इनामी बदमाश गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कविनगर पुलिस ने 50 हजार के इनामी बदमाश सुमित जाट के साथी और पांच हजार के इनामी बदमाश नितिन को गिरफ्तार किया है। आरोपी इंजीनियर है और उसके पास से एक पिस्टल बरामद की गई है। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


सीओ सेकेंड मनीष मिश्र ने बताया कि आरोपी नितिन को पुलिस ने बुधवार रात आईएमएस लालकुआं से चेकिंग के दौरान धर दबोचा। नितिन वर्ष 2016 में मेरठ में मनोज गुप्ता के मर्डर और कविनगर में कारोबारी से पौने 10 लाख रुपये की लूट में शामिल है।

सीओ ने बताया कि 2016 के मर्डर के मामले में उस पर पांच हजार रुपये का इनाम हुआ था। पूछताछ में नितिन में बताया कि 2012 में कंप्यूटर हार्डवेयर इंजीनियरिंग करने बाद वह आगरा की एक प्राइवेट कंपनी में जॉब कर रहा था। जहां उसे 20 हजार रुपये सैलरी मिलती थी।
विज्ञापन


करीब डेढ़ साल पहले वह सुशील फौजी से एक शादी में मिला और उससे दोस्ती हो गई। इसके बाद वह आगरा की नौकरी को छोड़ कर सुमित जाट के साथ रहने लगा। जहां 2016 में उसने सरुरपुर में सुमित के साथ मिलकर मनोज गुप्ता की हत्या की। इसके बाद कविनगर की लूट में भी सुमित के साथ था।

ब्रांडेड जूते और कपड़े देता था फौजी
पूछताछ में नितिन ने बताया कि वह सुशील फौजी के गैंग के साथ जुड़ने का एक यह भी कारण है कि वह उसे ब्रांडेड जूते और कपड़े पहनने के लिए देता है। नितिन ने बताया कि वह भी सुमित की तरह व्हाट्सएप कॉल से ही सुशील फौजी से बात करता है।

बड़े गैंग में शामिल होना चाहता था नितिन
सीओ सेकेंड ने बताया कि नितिन ने पूछताछ में बताया कि वह भी सुंदर भाटी जैसे बड़े गैंग में शामिल होना चाहता है। सुशील फौजी के गैंग में शामिल होने के बाद से उसे केवल तीन बार में एक-एक हजार रुपये मिले, लेकिन सुशील व्हाट्स एप पर मैसेज कर उसकी जरूरतों को पूरा करने का वादा किया करता था।
विज्ञापन


हालांकि कई बार उसने नितिन को जूते और कपड़े दिलाए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें