ट्रेनों और रेलवे मोबाइल लूटने और चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक और गिरोह को जीआरपी ने धर दबोचा। चोरों के खिलाफ लगातार चलाए जा रहे अभियान में जीआरपी को तीसरी सफलता हासिल हुई है।
अभियान के तहत जीआरपी ने प्लेटफार्म नंबर एक-दो से दो लुटेरों को पकड़ा। चोरों के पास से नौ स्मार्ट फोन के अलावा एक उस्तरा और एक छुरी बरामद हुई है। सीओ जीआरपी रणधीर सिंह ने बताया कि ट्रेनों में चोरी व लूट की वारदात को अंजाम देने वाले गैंग के दो सदस्यों को पकड़ा गया।
इनमें साहिबाबाद निवासी रोबोट और विजय नगर निवासी विक्की शामिल हैं। एसओ जीआरपी सोमवीर सिंह ने बताया कि नशे के आदी लुटेरे रोबोट पर दिल्ली जीआरपी में एक और गाजियाबाद में चार मामले दर्ज हैं। इनकी ओर से लगातार कई घटनाओं को अंजाम दिया गया। अभियुक्तों से चोरी व लूट के वारदातों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।