फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनु सचिव की जेब काटने वाले बदमाश धरे गए

Tue, 16 May 2017 11:25 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
pickpocket - फोटो : demo pic
विज्ञापन
प्रदेश शासन में तत्कालीन अनु सचिव रमेश चंद की जेब काटने वाले बदमाशों को जीआरपी ने धर दबोचा। जीआरपी ने ट्रेनों में लूटपाट व झपटमारी करने वाले चार बदमाशों को पकड़ा है। इनके पास से अनु सचिव के 50 हजार रुपये समेत 10 मोबाइल बरामद किए हैं।
विज्ञापन


जीआरपी के सीओ रणधीर सिंह व इंस्पेक्टर सोमवीर सिंह ने बताया कि जीआरपी कर्मी प्लेटफार्म पर गश्त कर रहे थे, तभी चार संदिग्ध लोगों को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर इनके पास से नशीली गोलियां, एक पर्स, 10 एंड्रायड मोबाइल फोन, लेडीज पर्स, एक आर्टिफिशयल गले का हार व 50 हजार रुपये कैश बरामद किया है।

पकड़े गए बदमाश राजू निवासी फाउंड्रीनगर आगरा, पवन निवासी बदायूं, अशोक निवासी न्यू जलपाई गुडी पश्चिम बंगाल व श्याम सिंह निवासी नई दिल्ली है। बदमाशों से पूछताछ में पता चला कि इन्होंने बीते 29 अप्रैल 2016 में लखनऊ-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन से प्रदेश के अनु सचिव रमेश चंद की जेब काटी थी।
विज्ञापन


इस घटना में अनु सचिव का 50 हजार रुपया चोरी गया था। इसके अलावा सैमसंग, माइक्रोमैक्स, ओपो, वैलकम, समटैल, नोकिया कंपनी का मोबाइल बरामद किया हैं। उन्हाेंने बताया कि ये बदमाश यात्रियों को चारों तरफ से घेर लेते और जब मौका मिलता तब उसका मोबाइल, बैग या पर्स चोरी कर लेते।

इन सभी को विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। अभियुक्त श्याम सिंह वल्लभगढ़ और पवन हरिद्वार में चोरी के मामले में पहले भी जेल जा चुके हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें