फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा के सामने ही भिड़ गए दो पक्ष

Tue, 16 May 2017 11:25 PM IST
Sant Kabir Nagar
विज्ञापन
मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
धनघटा क्षेत्र के मझौरा और कोडरा गांव में सोमवार की रात अलग-अलग मारपीट की घटनाओं में 17 लोग घायल हो गए। घायलों में तीन की हालत गंभीर होने से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मंगलवार की सुबह मझौरा गांव में घटना की जांच करने पहुंचे दरोगा के सामने फिर दोनों पक्ष भिड़ गए। पुलिस और गांव के लोग समझा बुझाकर किसी तरह उन्हें शांत कराए। पुलिस की मौजूदगी में मारपीट करने के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के 26 लोगों को  शांति भंग की आशंका में पाबंद किया। 
विज्ञापन


मझौरा गांव निवासी कल्पनाथ का आरोप था कि सुरेश के छप्पर पर उनका पेड़ आंधी के दौरान गिर गया था। पेड़ काटने जब गए तो सुरेश और उनके परिवार के लोग यह कहते हुए लकड़ी काटने से रोक दिए कि पेड़ उनका है। इसी बात को लेकर सोमवार की रात दोनो पक्षों के बीच कहासुनी हो रही थी कि सुरेश और उनके परिवार के लोग लाठी, डंडा से उनके और परिवार के लोगों पर प्रहार कर दिए। जिससे कल्पनाथ, पार्वती, रामनाथ, निशा व राजनाथ घायल हो गए। घायलो में निशा और पार्वती की हालत गंभीर होने से सीएचसी मलौली के डॉक्टरो ने उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। दूसरी तरफ सुरेश का आरोप था कि जो पेड़ उनके छप्पर पर गिरा है, वह उनका है। कल्पनाथ उसको जबरन काटना चाहते है। जब उनसे पेड़ काटने का कारण पूछा गया तो वह और उनके पक्ष के लोग लाठी डंडा से सुरेश, रामनवल, मुकेश, गुजराती, दुर्गेश को मारपीट कर घायल कर दिया। 

मारपीट की सूचना किसी ने 100 नंबर पर दी तो रात में पुलिस मौके पर पहुंची और घायलो को सीएचसी मलौली पहुंचाया। सुबह इसी मामले की जांच करने जब दरोगा और एक सिपाही मौके पर पहुंचे तो दोनो पक्ष के लोग उनके सामने ही आपस में भिड़ गए। सुरेश की तरफ से पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया। जबकि कल्पनाथ की तरफ से अभी तहरीर नही मिलने की बात पुलिस बताई। पुलिस के सामने हुए विवाद के मामले में पुलिस ने सूरज चौहान समेत 14 लोगों और दूसरे पक्ष के सब्बे समेत 12 लोगों को शांति भंग की आशंका में पाबंद किया।
विज्ञापन


 दूसरी घटना कोडरा गांव में सोमवार रात हुई। जहां साहुल का आरोप था कि वह और विपिन  बाइक से घर जा रहे थे। गांव निवासी श्रीभागवत के परिवार के लोग रास्ते में चारपाई बिछाए हुए थे। बाइक से चारपाई में टक्कर लग गई तो श्रीभागवत और उनके परिवार के लोग उन्हें मारने पीटने लगे। शोर मचाया तो उनके परिवार के लोग भी वहा पहुंच गए और बीच बचाव करने लगे, लेकिन विपक्षी माने नही और साहुल, राहुल, विपिन, ग्रीस और विपिन की मां को मारपीट कर घायल कर दिए। ग्रीश को ज्यादा चोंट आने के कारण उन्हें मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है।

जबकि श्रीभागवत का आरोप था कि साहुल और विपिन बाइक से जबरदस्त टक्कर उनकी चारपाई में मार दिए। जिससे चारपाई पर सोया हुआ उनका बेटा सुधीर घायल हो गया। जब इस तरह बाइक चलाने का विरोध किया गया तो वह और उनके परिवार के लोग श्रीभागवत और सुधीर को मारपीट कर गंभीर रुप से घायल कर दिए।एसओ सबाहुद्दीन ने बताया कि मझौरा गांव की घटना में पुलिस के सामने विवाद पर आमदा दोनों पक्षों के 26 लोगों को शांति भंग की आशंका में पाबंद कर दिया गया है। जबकि कोडरा गांव की घटना की जांच कर कार्रवाई  की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें