फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सारा हत्याकांड: अमन मणि त्रिपाठी सीबीआई कोर्ट में पेश

Fri, 17 Mar 2017 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
विज्ञापन
न्‍यायालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पत्नी सारा की हत्या के आरोप में डासना जेल में बंद अमन मणि त्रिपाठी, विधायक बनने के बाद पहली बार बृहस्पतिवार को सीबीआई कोर्ट में पेश हुआ। हाल ही में अमन मणि त्रिपाठी ने जिला महाराजगंज की नौतनवां विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर जीत हासिल की है। मामले की सुनवाई के लिए कोर्ट ने अब 29 मार्च की तारीख नियत की है।
विज्ञापन


बता दें कि विगत कई माह से डासना जेल में बंद अमन मणि त्रिपाठी की जमानत पिछले बृहस्पतिवार को ही इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मंजूर की थी। हाईकोर्ट ने जेएम सीबीआई कोर्ट को निर्देशित किया था कि जमानत राशि खोलकर आरोपी को जमानत पर रिहा कर दिया जाए।

इसके अगले ही दिन जेएम सीबीआई चेतना सिंह ने पांच-पांच लाख के दो जमानती और इतनी ही राशि के निजी बेल बांड पर आरोपी को जमानत दे दी थी। यूपी के पूर्व ऊर्जा राज्यमंत्री सतीश शर्मा और शिप्रा सनसिटी के केबल संचालक सुरेंद्र शर्मा ने अमन मणि की जमानत दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें