फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार से अगवा की गई बच्ची को तीन घंटे बाद छोड़ा

Mon, 16 May 2016 10:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
kidnapping - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शक्ति खंड-2 में शनिवार रात अज्ञात कार सवार बदमाशों ने सात वर्षीय बच्ची को अगवा कर लिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने कार का पीछा भी किया, लेकिन बदमाश हाथ नहीं लगे। बच्ची के अपहरण की सूचना फ्लैश होते ही पुलिस में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


पुलिस ने नाकेबंदी कर चेकिंग की। करीब तीन घंटे बाद बच्ची अपनी झुग्गी से कुछ दूरी पर ही झाड़ियों में मिल गई। परिजनों ने पुलिस को शिकायत नहीं दी है।
वारदात शनिवार रात करीब 10 बजे की है। शक्ति खंड-2 की झुग्गियों में रहने वाली एक बच्ची को कार सवार लोगों ने अगवा कर लिया।

अपहरण की सूचना पर सीओ अतुल यादव और एसपी सिटी सलमान ताज मौके पर पहुंचे और खोजबीन शुरू की, लेकिन करीब तीन घंटे बाद बच्ची झाड़ियों की पास मिल गई।

बच्ची से पूछताछ के बाद सीओ ने बताया किएक युवक ने बच्ची को चॉकलेट और पैसे देने का लालच देकर कार में बैठाया था। कुछ देर बाद वह रोने लगी तो युवक ने उसे थप्पड़ भी मारा।

फिर उसे झाड़ियों के पास कार से उतारकर भाग गया। बच्ची को कोई चोट नहीं आई है। परिजनों ने घटना की शिकायत करने से इंकार कर दिया है, फिर भी पुलिस अपने स्तर पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें