फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईयर लीड ने ले ली युवक की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
ईयर लीड ने ले ली युवक की जान
विज्ञापन


मसूरी। ईयर फोन लगाकर चल रहे युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। युवक के दोनों कानों में ईयर फोन लीड लगी थी। एक ट्रेन से तो वह बच गया, लेकिन दूसरी ट्रेन की चपेट में आ गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने शव की पहचान कर ली है।
सोमवार दोपहर कल्लूगढी फाटक के पास एक युवक हापुड़ से गाजियाबाद जा रही एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट मे आ गया। युवक के दोनों कानों में ईयर फोन की लीड लगी हुई थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोपहर के समय कल्लूगढी फाटक के पास युवक रेलवे ट्रैक पर चल रहा था। तभी गाजियाबाद से हापुड़ की ओर माल गाड़ी आ गई, जिससे युवक बच गया। मगर, उसी समय हापुड़ से गाजियाबाद की ओर जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन को नहीं देख सका और न ही उसकी आवाज सुन सका। जिस वजह से ट्रेन की चपेट मे आ गया और मौके पर ही मौत हो गई। लोगों की भीड़ लग गई। मृतक की पहचान डासना के यासीन गढ़ी निवासी सलमान 23 वर्ष पुत्र सलीम के रूप मे हुई। मृतक के पिता सलीम व उसकी मां हुसनो ने भी पहचान की। मृतक छह भाई बहनों मे सबसे बड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो पशु तस्कर गिरफ्तार
गाजियाबाद। सिहनी गेट थाना पुलिस ने दो पशु तस्कर को गिरफ्तार किया है। फतेहाबाद हरियाणा निवासी ओमप्रकाश व मेरठ निवासी ताज मोहम्मद एक वाहन में चार भैंस व चार उनके बच्चे लेकर जा रहे थे। उनके पास पशु काटने का सामान भी बरामद हुआ है। पुलिस ने पशु क्रूरता की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें