महिला ने देवर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप
कैथल। एक गांव निवासी महिला ने देवर पर घर में घुसकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में महिला ने कहा कि उसके देवर शमशेर ने 21 जनवरी 2018 को उसके घर में घुसकर उससे मारपीट की और उससे दुष्कर्म भी किया। इस बारे में किसी को बताने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। महिला एसएचओ निर्मला देवी ने बताया कि शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है।