फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी के साथ गैंगरेप का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरी को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन

- पीड़िता की मां ने परिचित पर लगाया अगवा करने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। शिकारपुर क्षेत्र निवासी एक किशोरी को उसके परिचितों ने धोखे से अगवा कर बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोप है कि आरोपी तीन दिन बाद उसे शिकारपुर के बारह खंभा के पास फेंककर फरार हो गए।
विज्ञापन

शिकारपुर क्षेत्र निवासी एक किशोरी की मां ने एसएसपी को बताया कि जहांगीराबाद के गांव बदरखां निवासी एक युवती का उसके घर आना जाना था। बताया कि 28 जुलाई को युवती उसके घर आई और बाजार जाने के बहाने उसकी नाबालिग बेटी को साथ लेकर चली गई। जिसके बाद युवती ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर किशोरी का अपहरण कर लिया। पीड़िता की मां ने बताया कि आरोपियों ने उसे तीन दिन तक बीसा कालोनी में बंधक बनाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। बताया कि काफी तलाश करने के बाद 30 जुलाई को उसकी बेटी बदहवास स्थिति में मिली। आरोप है कि घटना के बारे में बताने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। आरोप है कि शिकारपुर पुलिस को घटना की तहरीर देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। एसएसपी ने पीड़िता को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें