फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदार से बदमाशों ने लूटी चेन, पुलिस बोली क्यों घूम रहे थे-Ghaziabad city

विज्ञापन
विज्ञापन
ठेकेदार से बदमाशों ने लूटी चेन, पुलिस बोली क्यों घूम रहे थे
विज्ञापन

गाजियाबाद। कविनगर थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों का आतंक थम नही रहा है। एक ही दिन में बाइक सवार बदमाश लूट की 4 से 5 वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। बीते मंगलवार रात को रात शास्त्रीनगर में बाइक सवार दो बदमाशों ने ठेकेदार की पांच तोले सोने की चेन लूट ली। पीड़ित ने शास्त्रीनगर चौकी पर शिकायत दी तो पुलिस ने तहरीर लेने की बजाय ठेकेदार को ही नसीहत दे डाली कि इतनी भारी चेन पहनकर रात को सड़क पर क्यों घूम रहे थे। उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

बैंक एंकलेव शास्त्रीनगर निवासी मुकेश शर्मा परिवार के साथ रहते है। वह जीडीए और नोएडा अथॉरिटी में ठेकेदारी करते हैं और कविनगर एच ब्लाक में उनका ऑफिस है। बीते मंगलवार की रात करीब पौने नौ बजे वह खाना खाकर घर के बाहर टहल रहे थे। दिल्ली स्वीट्स के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने उनकी सोने की चेन लूट ली। मुकेश ने बाइक पर पीछे बैठे एक बदमाश का हाथ पकड़ लिया था, लेकिन उसके हाथों पर तेल लगा होने की वजह से हाथ फिसल गया। उसके हाथ में तमंचा भी था। हाथ छुड़ाकर वह भागने लगे तो मुकेश ने शोर मचाया, लेकिन वह फरार हो गए। 100 नंबर पर पुलिस को घटना की सूचना दी। मुकेश का आरोप है कि वह शास्त्रीनगर पुलिस चौकी पर घटना की शिकायत देने पहुंचे तो पुलिस ने उल्टा उन्हें ही गलत ठहरा दिया। मौजूद पुलिसकर्मियों का कहना था कि पांच तोले की चेन पहनकर रात को क्यों घूम रहे थे। बृहस्पतिवार तक भी उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई थी। वहीं एसएचओ कविनगर का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। घटना हुई है तो रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें