फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुतों को पीटने से रोका तो महिला से की अभद्रता-छेड़छाड़-Ghaziabad city

विज्ञापन
विज्ञापन
कुत्तों को पीटने से रोका तो महिला से की अभद्रता-छेड़छाड़
विज्ञापन


गाजियाबाद। कुत्तों को पीटने से रोका तो पिता-पुत्र ने महिला पर हमला कर दिया। आरोप है कि पिता-पुत्र ने महिला से मारपीट कर स्वेटर भी फाड़ दिया। महिला ने दोनों के खिलाफ कविनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने एक आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

महिला गोविंदपुरम में रहती है। महिला के मुताबिक वह गली के कुत्तों को खाना देती है और उनका वैक्सीनेशन भी कराती है। सोमवार रात करीब पौने नौ बजे वह घर पर थी तो कुत्तों के चीखने की आवाज सुनकर बाहर निकली। पड़ोस में रहने वाले पुष्पेंद्र और उनका बेटा छोटू कुत्तों को पीट रहे थे। उसने दोनों को रोका पिता-पुत्र ने उनसे मारपीट शुरू कर दी और गालियां दी। मारपीट करते हुए दोनों ने उन्हें धक्का देकर नीचे गिरा दिया और उनका स्वेटर फाड़ दिया। उन्होंने दोनों के खिलाफ मारपीट और छेड़छाड़ की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। एसएचओ कविनगर समरजीत सिंह का कहना है कि आरोपी पुष्पेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें