फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच हजार का इनामी दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच हजार का इनामी दबोचा
विज्ञापन

इंदिरापुरम पुलिस ने बुधवार देर रात पांच हजार के इनामी और ठकठक गैंग के एक बदमाश को कौशांबी से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसके पास से एक तमंचा और दो कारतूस बरामद किए हैं। बदमाश एक साल से वांछित था।

एसएचओ इंदिरापुरम ने बताया कि सूचना मिली की साहिबाबाद थाने से गैंगस्टर का आरोपी कौशांबी क्षेत्र में वारदात की फिराक में है। इस पर पुलिस ने कौशांबी में चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान उन्हें एक संदिग्ध आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे दबोच लिया।
विज्ञापन


तलाशी में उसके पास से एक तमंचा दो कारतूस बरामद हुए। एसएचओ ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश शोएब निवासी मेरठ है। उस पर साहिबाबाद थाने में गैंगस्टर एक्ट में रिपोर्ट दर्ज थी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मुंबई के कुरला थाने में भी आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज है। वह दो बार जेल जा चुका है। वह ठकठक गैंग का सक्रिय सदस्य है। एसएचओ का कहना है कि पूछताछ में शोएब ने बताया कि मौज मस्ती और गर्लफ्रेंड को घुमाने के लिए वह चोरी करता था। वह चोरी का माल मेरठ ले जाकर बेच देता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें