फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंट का सामान चोरी करने पर चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
टेंट का सामान चोरी करने पर चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन


गाजियाबाद। यूपी एसआइडीसी के दो मैरिज होम पर सील लगाने के बाद भी लोगों ने टेंट का सामान चोरी कर लिया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि ट्रक चालक भागने में कामयाब रहा।
विज्ञापन

कविनगर निवासी सचिन माहेश्वरी ने कविनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि डायमंड और राजदरबार मैरिज होम में वह टेंट और साज-सज्जा का काम कराते थे। फरवरी 2017 में यूपीएसआइडीसी द्वारा दोनों मैरिज होम को सील कर दिया था। उनके टेंट का भी सारा सामान सील कर दिया गया। बताया कि तभी से दोनों मैरिज होम सील थे। शुक्रवार को वह मैरिज होम के सामने से जा रहे थे। इसी दौरान देखा कि कुछ लोग सील हुए मैरिज होम से टेंट का सामान चोरी करके ले जा रहे हैं। उन्होंन जानकारी की तो उन्होंने बताया कि विजय कपूर के कहने पर सारा सामान को ले जा रहे हैं। सचिन ने बताया कि दिल्ली निवासी विजय दोनों मैरिज होम को लीज पर लेकर चलाते थे। उन्होंने सामान ले जाने से मना किया तो वह नहीं माने। इसके बाद पुलिस को 100 नंबर पर सूचना दी। पुलिस ने मंजिंदर सिंह, जयकिशन यादव और ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया। इसी दौरान ट्रक चालक थाने पर ट्रक खड़ा करके फरार हो गया है। सचिन ने बताया कि 15 से 16 लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया है। कविनगर थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, बाकी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें