फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो लिफ्टर गैंग ने युवक को लूटकर सड़क पर फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑटो लिफ्टर गैंग ने युवक को लूटकर सड़क पर फेंका
विज्ञापन

साहिबाबाद। लिंक रोड पर ऑटो में सवार होकर एक युवक से ऑटो लिफ्टर गैंग ने मोबाइल और पर्स लूट लिया। बदमाशों ने पीड़ित को मारपीट कर सड़क पर फेंक दिया और फरार हो गए। वारदात के दौरान पीड़ित शिप्रा मॉल से ड्यूटी कर घर लौट रहा था। पीड़ित ने लिंक रोड थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
महाराजपुर में सन्नी परिवार के साथ रहता है। वह शिप्रा मॉल में नौकरी करता है। सन्नी ने बताया कि रविवार रात 10:30 बजे वह ड्यूटी कर आनंद विहार से ऑटो में बैठा। इस दौरान ऑटो में पहले से तीन सवारियां बैठी थीं। पीछे बैठी दो युवकों ने उसे बीच में बिठा लिया। जैसे ही ऑटो लिंकरोड पर कंट्री इन होटल के पास पहुंचा तभी बदमाशों ने युवक के साथ मारपीट शुरू कर दी। पीछे बैठे दोनों बदमाशों ने युवक का गला दबाकर उससे मोबाइल, पर्स और बैग लूट लिया। इसके बाद चलते ऑटो से कंट्री इन होटल के पास सड़क पर फेंक कर फरार हो गए। पीड़ित रात में लिंक रोड थाने पहुंचा और पुलिस से शिकायत की। पीड़ित अंधेरा होने के कारण ऑटो का नंबर भी नहीं देख सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर के बाहर खड़े युवक से लूटी चेन
सूर्य नगर में घर के बाहर खड़े एक युवक से स्कूटी सवार दो बदमाशों ने चेन लूट ली। पीड़ित ने लिंक रोड थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। सूर्य नगर के सी ब्लॉक में पंकज परिवार के साथ रहते हैं। नोएडा की निजी कंपनी में काम करते हैं। पंकज रविवार शाम घर के बाहर खड़े थे। इस दौरान स्कूटी सवार दो बदमाश पीछे से आए और चेन लूटकर फरार हो गए। एसएचओ लिंक रोड लक्ष्मी चौहान ने बताया कि दोनों मामलों में पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस घटना स्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें