फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 हजार के इनामी समेत दो लुटेरे गिरफ्तार -Ghaziabad city

विज्ञापन
विज्ञापन
25 हजार के इनामी समेत दो लुटेरे गिरफ्तार
विज्ञापन

गाजियाबाद। इंदिरापुरम पुलिस ने 25 हजार के इनामी बदमाश समेत दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है। यह बदमाश महिलाओं और स्टूडेंट्स को निशाना बनाकर मोबाइल और पर्स लूटते थे। इनके पास से लूटे गए 16 मोबाइल, चोरी की एक बाइक और दो तमंचे बरामद किए हैं। ये एनसीआर में लूट और चोरी की 50 से ज्यादा वारदातें कर चुके हैं। इन पर गाजियाबाद के अलावा गौतमबुद्धनगर और हापुड़ में भी कई केस दर्ज हैं।
विज्ञापन

एसएसपी वैभव कृष्ण ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि पकड़े गए आरोपी तरुण उर्फ भूरा सुमेरपुर गभाना अलीगढ़ का रहने वाला है और फिलहाल गिरधपुर बादलपुर गौतमबुद्धनगर में किराए पर रहता है। दूसरा बदमाश आस मोहम्मद भमराह गुलावठी बुलंदशहर का रहने वाला है और फिलहाल कल्लूगढ़ी मसूरी में रह रहा था। इंदिरापुरम पुलिस ने चेकिंग के दौरान टी प्वाइंट सेक्टर-1 वसुंधरा से इन्हें गिरफ्तार किया है। तरुण उर्फ भूरा गैंग का सरगना है और वह कई बार जेल जा चुका है। उस पर कविनगर, विजयनगर, इंदिरापुरम, पिलखुवा और बादलपुर में 20 से ज्यादा केस दर्ज हैं। तरुण पर गाजियाबाद से ही 25 हजार रुपये का इनाम घोषित है। वारदात को अंजाम देकर दोनों दिल्ली भाग जाते थे। इस कारण गैंग को पहचानने में परेशानी हो रही थी। गिरोह के अन्य लुटेरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें