फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राहक बनकर ज्वेलर्स की दुकान से 2.75 लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राहक बनकर ज्वेलर्स की दुकान से 2.75 लाख की चोरी
विज्ञापन


गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन के रिवर हाइट्स प्लाजा में ग्राहक बनकर ज्वेलर की दुकान पर पहुंचे व्यक्ति ने सोने के सात ब्रेसलेट चोरी कर लिए। चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। पीड़ित ज्वेलर ने सिहानीगेट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने फुटेज के आधार पर आरोपी की जांच शुरू कर दी है।
सिहानीगेट थाना के एसजी टॉवर इंप्रेशंस में रहने वाले हरि कुमार वर्मा ने बताया कि उसका रिवर हाइट्स प्लाजा में आभूषणों का शोरूम है। 17 फरवरी को उनकी बेटी आस्था व बेटा आशीर्वाद शोरूम पर बैठे हुए थे। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति आया और उनसे सोने के आभूषण खरीदने के लिए बोला। आभूषण देखने के दौरान आरोपी ने महिलाओं के हाथ में पहनने वाले सात ब्रेसलेट उड़ा लिए। सभी ब्रेसलेट की कीमत करीब 2.75 लाख है। उन्होंने बताया कि 21 फरवरी को वह स्टॉक चेक कर रहे थे। तो जानकारी हुई कि कुछ सामान कम है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली तो उसमें चोर चोरी करते हुए कैद हो चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित सीसीटीवी फुटेज साथ लेकर सिहानीगेट थाने पहुंचे। उन्होंने आरोपी के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे चोर की फोटो दिखवाकर क्षेत्र में पहचान कराई जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें