फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक के रिश्तेदार को भेजा जेल तो हुआ एसएचओ का ट्रांसफर

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक के रिश्तेदार को भेजा जेल तो एसएचओ का ट्रांसफर
विज्ञापन

साहिबाबाद। डीजीपी ने दो दिन पहले ही साहिबाबाद एसएचओ को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया और बृहस्पतिवार रात उनका तबादला इलाहाबाद कर दिया। इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में चर्चाओं का बाजार गर्म है। चर्चा यह है कि एक सत्ताधारी विधायक के रिश्तेदार को आपराधिक वारदात में जेल भेजने का परिणाम एसएचओ को भुगतना पड़ा।
विज्ञापन

थाना साहिबाबाद एसएचओ राकेश सिंह ने करीब चार दिन पहले लूट के मोबाइल के साथ एक विधायक के रिश्तेदार डीएलएफ निवासी विजय को पकड़ा था। पूछताछ में आरोपी ने बताया था कि उसने 3500 सौ रुपये में किसी से यह मोबाइल खरीदा था। सूत्रों के मुताबिक जब इस बात का विधायक को पता चला तो उन्होंने रौब झाड़ते हुए रिश्तेदार को छोड़ने के लिए दबाव बनाया, लेकिन एसएचओ ने उनकी एक नहीं सुनी। इसके बाद विधायक ने इसकी शिकायत लखनऊ में बैठे भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से की। पता चला कि कुछ सांसद और विधायकों ने भी इस सिलसिले में कोतवाल को फोन भी किया था, लेकिन विधायक के रिश्तेदार को जेल भेज दिया गया। बृहस्पतिवार रात को एसएचओ के इलाहाबाद ट्रांसफर होने की सूचना आई। मामले में एसएसपी वैभव कृष्ण का कहना है कि शासन रुटीन आदेश पर साहिबाबाद एसएचओ राकेश सिंह का इलाहाबाद तबादला किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें