फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमित शाह के पीएसओ की बेटी से लूट करने वाले दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमित शाह के पीएसओ की बेटी से लूट करने वाले दबोचे
विज्ञापन


लोनी। इंद्रापुरी कालोनी स्थित एक सिनेमा हाल के पास से लोनी बार्डर पुलिस ने बृहस्पतिवार रात दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाशों ने ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के पीएसओ की बेटी से लूट की थी। पुलिस को इनके पास से एक बाइक, एक तमंचा, एक चाकू बरामद हुआ है। पुलिस ने दोनों बदमाशों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

एसएचओ लोनी बार्डर रोजंत त्यागी ने बताया कि पुलिस बृहस्पतिवार रात दो नंबर बस स्टैंड पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि 26 मार्च को एसबीआई बैंक के सामने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के पीएसओ की बेटी लूट करने वाले दो बदमाश इंद्रापुरी कालोनी स्थित सिनेमा हाल के पास खड़े हैं। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान इनके पास से एक तमंचा, एक चाकू, दो कारतूस और एक पल्सर बाइक बरामद हुई। पकड़े गए आरोपी राकेश शर्मा निवासी जौहरीपुर दिल्ली और शहजाद नसबंदी कालोनी लोनी हैं। इनके कब्जे से लूटे गए छह सौ रुपये और युवती का आधार कार्ड बरामद हुआ। एसएचओ ने बताया कि राकेश शर्मा के खिलाफ लोनी बार्डर थाने में कई मामले दर्ज हैं। दोनों बदमाशों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें