फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ के दौरान फरार हुए बदमाशों की तलाश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
घायल लुटेरा एमएमजी रेफर साथियों की तलाश मेें दबिश
विज्ञापन

साहिबाबाद। वैशाली सेक्टर पांच में सोमवार शाम अलकनंदा ज्वेलर से लूट के प्रयास के बाद पुलिस से हुई मुठभेड़ में फरार दो आरोपियों को पुलिस अब तक नहीं पकड़ पाई है। उधर, मुठभेड़ में घायल लुटेरे लवकुश को जिला एमएमजी अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस उसके दो साथियों की तलाश में दबिश दे रही है। वहीं, पीड़ित रिटायर्ड मेजर रघुनंदन वर्मा को भी अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।
विज्ञापन

इंदिरापुरम एसएचओ सुशील दुबे ने बताया कि बुधवार को आगरा के मंसूखपुर थानाक्षेत्र से फरार भूरा के घर पर दबिश दी गई। बदमाश वहां नहीं मिले। इंदिरापुरम पुलिस आगरा की पुलिस के साथ भूरा को तलाश रही है। भूरा के परिजनों की कॉल डिटेल्स और लोकेशन के आधार पर दबिश दी जा रही है। दो टीमों को भूरा के पीछे लगाया गया है। बुधवार को भी पकड़े गए बदमाश लवकुश से पुलिस ने पूछताछ की। उसने दोहराया कि वह अपने दो साथियों के साथ आगरा से दिल्ली एनसीआर में लूटपाट करने आया था। उसने किसी के हत्या की सुपारी नहीं ली है। एसएचओ ने बताया कि मुठभेड़ में घायल लवकुश की हालत में सुधार हुआ है। उसे गाजियाबाद के एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ठीक होते ही उसे जेल भेज दिया जाएगा। वहीं लवकुश के भाई सोनू की भी तलाश की जा रही है। ज्ञात हो कि सोमवार को वैशाली सेक्टर-पांच में अलकनंदा ज्वेलर की दुकान में तीनों आरोपी अंगूठी देखने के बहाने घुसे थे। इस दौरान लूटपाट करने का प्रयास किया। रिटायर्ड मेजर रघुनंदन वर्मा बदमाशों से भिड़ गए। एक बदमाश ने उनके हाथ गोली मार दी। रास्ते में पुलिस से उनकी मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने लवकुश को दो गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें