फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 हजार रुपये का तकादा करने पर ईंट से फोड़ दिया दोस्त का सिर

विज्ञापन
विज्ञापन
11 हजार रुपये का तकादा करने पर ईंट से फोड़ा दोस्त का सिर
विज्ञापन


गाजियाबाद। युवक को अपने दोस्त से 11,500 हजार रुपये का तकादा करना भारी पड़ गया। तकादा करने पर दोस्त ने ईंट से दोस्त का सर फोड़ दिया और भाग गया। पीड़ित ने कविनगर थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत की है। पुलिस ने मेडिकल के लिए भेज दिया है।
इरफान निवासी गोविंदपुरम ने वर्ष 2015 में दोस्त के नाम बाइक फाइनेंस कराई थी। बाइक लेने के बाद दोनों बाइक चलाते रहे। इरफान ने दोस्त से बाइक अपने नाम कराने के लिए कहा। इस पर उसने बाइक नाम करने से मना कर दिया। इस पर दोनों के बीच 11,500 रुपये देने की बात हो गई। इरफान को 11,500 रुपये देने थे। कई बार तकादा करने पर भी रुपये नहीं दिए। सोमवार को उसका दोस्त एक साथी के साथ आया। इस दौरान भी इरफान ने रुपयों का तकादा कर दिया। इससे नाराज दोस्त के साथी ने ईंट से इरफान का सिर फोड़ दिया। इसके बाद दोनों ने उसे जमीन पर गिराकर पीटा। इतने में ही दोनों शांत नहीं हुए। उसे नाली में गिरा दिया। पीड़ित का शोर सुनकर आसपास के लोग आ गए। लोगों को आता देख आरोपी भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने कविनगर थाने में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने गंभीर हालत में उसे उपचार और मेडिकल के लिए भेज दिया। कविनगर थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच करके कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें